September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

बजट के दिन पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जाने रेट

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- बजट के दिन आज आम लोगों को राहत की सांस मिली.. आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम घट गए है.. बिहार, यूपी सहित अन्य राज्यों में भी पेट्रोल डीजल के दाम सस्ता हुआ है.. सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, पंजाब में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 96.70 रुपये जबकि डीजल भी 21 पैसे गिरकर 86.98 रुपये प्रति लीटर होकर आ गया है.. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 94.97 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 87.83 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है..

  • जानिए देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम*
  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है..
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95रुपये डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है
  • बिहार में पेट्रोल 44 पैसे घटकर 106.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 41 पैसे घटकर 93.61 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है..
  • यूपी में पेट्रोल 12 पैसे घटकर 94.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे घटकर 87.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सरपंच के लड़के ने महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, बोले अपशब्द

Voice of Panipat

PANIPAT में भतीजी के जन्म पर कुंआ पूजा करने आए चाचा की सड़क हादसे में हुई मौत

Voice of Panipat

त्योहार के सीजन में फिर बढ़े सोने चांदी के दाम, पढिये इनकी कीमत

Voice of Panipat