September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

HARYANA:- बच्चों ने जब माता-पिता के कमरे का दरवाजा खोला, तो उड़े होश, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के रेवाड़ी से बहुत ही दुखद मामला सामने आया है.. रेवाड़ी में घर के भीतर पति पत्नी की लाश मिली दोनों की गर्दन तेजधार हथियार से कटी हुई थी.. दोनों की लाश चारपाई पर पड़ी थी.. वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची..घटनास्थल की जांच के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए..मरने वालों में सिकंदर और उसकी पत्नी मंजू शामिल है..हालांकि दोनों की हत्या हुई है या आत्महत्या, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है..

 परिजनों का कहना है कि शनिवार दोपहर तक घर में सब कुछ ठीक था.. सिकंदर के पिता घर के बरामदे में आराम कर रहे थे..सिकंदर और उसकी पत्नी मंजू घर के कमरे में थे.. दोपहर करीब 3.15 बजे पर सिकंदर की 15 साल की बेटी और 10 साल का बेटा घर पहुंचे.. वे कमरे में गए तो वहां माता-पिता को चारपाई पर खून से लथपथ पड़े देखा.. बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.. जिसके बाद उनके दादा मामूद्दीन दौड़े-दौड़े वहां आए.. वहां सिकंदर और मंजू की लाश चारपाई पर पड़ी थी.. उसके बगल में ही शेविंग ब्लेड भी पड़ा था… परिजनों ने पुलिस को बताया कि रेवाड़ी के बलवाड़ी गांव निवासी सिकंदर और उसकी पत्नी मंजू दोनों के बीच अक्सर रोजाना झगड़ा होता रहता था.. दादा का कहना है की शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.. सिकंदर शराब पीने का आदी था… फिलहाल आपको बता दे कि पुलिस इन सारे मामले की जांच कर रही है.. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है..हालांकि दोनों की हत्या हुई है या आत्महत्या, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में होने वाले पंचायती चुनाव की घोषणा होगी 10 अक्टूबर के आसपास

Voice of Panipat

सर्दियो में रहना चाहते है फिट, तो खांए ये फल

Voice of Panipat

PANIPAT:- जूस की दुकान से नकदी चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 9 हजार रूपये बरामद

Voice of Panipat