September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

घट गए LPG सिलेंडर के दाम, यहां पढ़े नई कीमत

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- लंबे समय से इस बात की चर्चा हो रही थी.. 1 जुन से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.. ऐसा ही कुछ आज हुआ है, जहां ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर्स की कीमतों में बदलाव किया है.. 1 जून 2024 यानी शनिवार से देशभर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को कम कर दिया गया है.. 19 किलोग्राम के इस LPG सिलेंडर की कीमत में 69.50 रुपये की कटौती की गई है और ये नई कीमतों तुरंत लागू कर दी गई हैं..

3 महीने लगातार कम हुई किमत

ये पहली बार नहीं है,जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौतृ की गई है.. इससे पहले 1 मई को 19 KG के सिलेंडर की कीमत 19 रुपये कम हुई थी.. वहीं अप्रैल में भी इनकी कीमतों में 30.50 रुपये घट गई थी…

क्या है नई कीमत?(LPG Cylinder Latest Price)

नए बदलाव के बाद आज से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की रिटेल बिक्री कीमत 1,676 रुपये हो गई है, जो पहले 1745.50 रुपये थी..

वहीं अगर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की बात करें तो यहां कमर्शियल LPG की कीमत 1,787 रुपये हो गई है, जो पहले 1859 रुपये थी…

मुंबई में नई कीमत 1,629 रुपये हो गई है, जो पहले 1,698.50 रुपये थी, जबकि चेन्नई में इसकी नई कीमत 1,840.50 रुपये है, जो पहले 1,911 रुपये थी…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ऐसे बुक करें स्वतंत्रता दिवस समारोह की टिकट

Voice of Panipat

इस वजह से रेहड़ी वाले ने हवलदार को पीटा, वर्दी फाड़ी, पढ़िए

Voice of Panipat

आज पानीपत मे पहुंचेंगे सीएम मनोहर लाल, असंल सिटी स्थित जैन स्थानक में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Voice of Panipat