September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, शिव होगे प्रसन्न

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- फाल्गुन माह में इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी…हिंदू धर्म में इस दिन को सर्वाधिक महत्व दिया गया है और यह एक महापर्व है, क्योंकि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था.. महाशिवरात्रि जैसे-जैसे निकट आती जा रही है.. सभी शिव भक्त महादेव को प्रसन्न करने के विभिन्न प्रयास में जुटे हुए हैं.. आखिर कैसे भगवान शिव को इस महाशिवरात्रि में प्रसन्न किया जाए और कैसे उनके आशीर्वाद का पात्र बनें..

आज हम आपको पूजा पध्दति के अनुसार  शिव जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपया पाने के लिए एक छोटा सा उपाय बताने जा रहे हैं.. अगर आप महाशिवरात्रि वाले दिन भोलेनाथ को उनका पसंदीदा फूल अर्पित करते हैं तो आपकी प्रार्थना वह शीघ्र स्वीकार करेंगे..आइए जानते हैं महाशिवारत्रि पर भगवान शिव को कौन-कौन सा फूल चढ़ाया जा सकता है और उससे आपको क्या लाभ प्राप्त होगा..

मोगरा:- यह फूल अपनी सुगंध के लिए जाना जाता है। इसे चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को धन-संपदा का वरदान देते हैं..

बेला :- सफेद बेला का फूल भगवान शिव की वंदना में चढ़ाने से हर मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है.. धार्मिक मान्यता के अनुसार जिन लोगों के जीवन में विवाह संबंधित परेशानियां चल रही हैं, इसे चढ़ाने से उन्हें मुक्ति मिलती है.. अतः इस फूल को महाशिवरात्रि वाले दिन भोलेनाथ को अवश्य चढ़ाएं और उनकी कृपा के पात्र बनें..

आक:- शिव पुराण में बताया गया है कि जो लोग भगवान शिव को आक का फूल चढ़ाते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप इस महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को सफेद आक का फूल जरूर अर्पित करें। यह आपके मोक्ष की कामना को पूरा करेगा।

जूही:- बहुत कम लोगों को पता है कि भगवान शिव को जूही का फूल भी चढ़ता है.. पूजा पद्धति के अनुसार जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, उन्हें महाशिवरात्रि पर यह फूल शिव भगवान को अर्पित करना चाहिए.. इस फूल को चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होंगे और उनके आशीर्वाद से घर में धन-धान्य का भंडार बरकरार रहेगा..

कनेर:- शिव जी को कनेर का फूल अति प्रिय है.. इसे चढ़ाने से भगवान शिव अपने भक्तों को प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं..

चमेली:- यह फूल अपनी सुगंध और मधुरता के लिए जाना जाता है.. मान्यता के अनुसार इसे चढ़ाने से भगवान शिव की अद्भुत कृपा प्राप्त होती है.. महाशिवरत्रि पर इस फूल को शिव जी को अर्पित करने से भूमि-वाहन का सुख मिलता है.. 

शमी का फूलछ:- माना जाता है की शमी का फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से महादेव की अपरंपार कृपा बरसती है और इसे शनिदेव से भी जोड़ कर देखा जाता है.. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजन के दौरान आप उनको यह फूल अर्पित करें और इसका पुण्य प्राप्त करें.. आपको शनि दोष और अन्य समसयाओं से शीघ्र छुटकारा मिलेगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकूओं से गोदकर ली जान, फिर रचा ये ड्रामा, पढिए.

Voice of Panipat

पानीपत में योगा टीचर के घर हो गई लाखों की चोरी

Voice of Panipat

सभी भाई गए थे अपने ही भाई की शादी मे, वापस लौटते हुए हो गया हादसा, दूल्हे के भाई सहित 4 भाइयो की गई जान 

Voice of Panipat