September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

भाजपा आज हरियाणा में खोलेगी 10 कार्यालय

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा भाजपा सक्रिय हो गई है.. मंगलवार को भाजपा सभी लोकसभा क्षेत्रों में एक साथ अपनी चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ करेंगी.. मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला में, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब फरीदाबाद और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब फरीदाबाद भाजपा कार्यालय में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। नायब सिंह सैनी खुद कुरुक्षेत्र के पुरानी फोर्ड ट्रैक्टर की एजेंसी, पिपली रोड पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली पानीपत में, प्रदेश महामंत्री डॉ़ अर्चना गुप्ता सोनीपत और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया सिरसा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसी तरह पूर्व मंत्री प्रो़ रामबिलास शर्मा गुरुग्राम, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य व पूर्व सांसद डॉ सुधा यादव भिवानी, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ रोहतक तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला हिसार में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत SP ने 11 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

Voice of Panipat

NHAI ने दी बड़ी सुविधा, अब हाईवे पर पनीर टिक्का से लेकर परचून तक का सब मिलेगा समान, हर 40-60KM पर सड़क किनारे सुविधाएं

Voice of Panipat

बिहार से तस्करी कर 5 नाबालिग बच्चियों को ले जा रहे थे लुधियाना, टीम ने रेस्क्यू कर शेल्टर हाेम भेजी

Voice of Panipat