32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaPanipatPanipat Crime

बिहार से तस्करी कर 5 नाबालिग बच्चियों को ले जा रहे थे लुधियाना, टीम ने रेस्क्यू कर शेल्टर हाेम भेजी

बिहार के मधुबनी पूर्णिया जनपद से 5 नाबालिग बच्चाें की तस्करी कर पानीपत के रास्ते लुधियाना ले जाया जा रहा था। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और सीडब्ल्यूसी की टीम ने बुधवार रात करीब 10 बजे एक बस पकड़ी, जिसमें 60 यात्री थे। इनमें 5 बच्ची संदिग्ध थी। उनके साथ दूर के रिश्तेदार थे और बच्चाें की डिटेल नहीं दे पाए।

इसके अलावा एक और बस साेनीपत में पकड़ी गई है। सीडब्ल्यूसी टीम के सदस्य डाॅ. मुकेश आर्य ने बताया कि बचपन बचाओ आंदाेलन संस्था से इनपुट मिला था कि लुधियाना में बच्चाें काे तस्करी कर ले जाया जा रहा है। दाेपहर 4 बजे से पानीपत टाेल पर नाका लगाकर चैकिंग की गई।

करीब 10 बजे एक बस बिहार से आई। इसमें चेकिंग की ताे 5 बच्चियां संदिग्ध मिलीं। इनके साथ कोई चाचा तो कोई खुद को दूर का रिश्तेदार बता रहा था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बच्चाें काे रेस्क्यू किया गया। मेडिकल कराकर शेल्टर हाेम भेजा गया। बस की डिटेल, जाे इनके साथ दूर के रिश्तेदार थे, उनकी डिटेल लेकर बस काे रवाना किया गया। अब सीडब्ल्यूसी की टीम उनकी जांच करेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस अड्डा, 14 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sahab Ram

हरियाणा में 4 IAS-HCS का तबादला

Voice of Panipat

PANIPAT:- युवक का अपहरण कर चोट मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद

Voice of Panipat