July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

दिल्ली के बाद गुरुग्राम में पटाखे फोड़ने और बेचने पर लगा प्रतिबंध, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- हरियाणा के गुरुग्राम जिले में दिवाली से पहले पटाखों की बिक्री व उनके इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है.. यह प्रतिबंध 1 नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 की अवधि के लिए रहेगा.. इस दौरान ग्रीन पटाखों, बेरियम साल्ट को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग नहीं किया जा सकेगा.. इस संबंध में डीएम एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने आदेश जारी कर दिए हैं.. दिवाली से पूर्व लिए गए इस फैसले से त्योहार मनाने वाले सवाल कर रहे हैं कि इस दिवाली बच्चे क्या करेंगे.. इन सबके बीच कुछ लोग खुश भी हैं, जो प्रदूषण के कारण काफी दिक्कत महसूस करते हैं..

जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की विशेष अवसरों पर ग्रीन पटाखे के इस्तेमाल को लेकर हिदायत दी गई है.. विशेष पर्वों में पर ग्रीन पटाखे जलाने के समय तय किया गया है.. दिवाली के दिन या किसी अन्य त्यौहार जैसे गुरुपर्व आदि पर दो घंटे रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी जला सकेंगे.. वहीं क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक आतिशबाजी चलाने की अनुमति होगी.. वहीं फ्लिपकार्ट, अमेज़ॅन आदि ई- कॉमर्स कम्पनियां पटाखों के किसी भी ऑन लाइन ऑर्डर को स्वीकार नहीं करेंगी।

डीएम ने पुलिस आयुक्त गुरुग्राम, आयुक्त, नगर निगम गुड़गांव और मानेसर, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ, डीसीपी, एसीपी, ई.ओ./ सचिव, नगरपालिका समितियां, सभी पुलिस स्टेशनों के एस.एच.ओ., अग्निशमन अधिकारी गुरूग्राम और अन्य अग्निशमन कार्यालय के कर्मचारियों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- डर का माहौल पैदा करने के लिए किए थे हवाई फायर, अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार 2 दिन की रिमांड पर

Voice of Panipat

हरियाणा में 10 से 25 संख्या वाले भी खुलेंगे स्कूल, जानिए कितने होंगे टीचर ?

Voice of Panipat

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनिल विज को बताया सरदार पटेल, जानिए क्यों

Voice of Panipat