30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

सफर हुआ महंगा, लाडोवाल में 15 तो करनाल में 10 रुपए अधिक चुकाना पड़ेगा टोल टैक्स

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता:- अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पड़ते दो टोल प्लाजा लुधियाना के लाडोवाल और हरियाणा के (बसताड़ा) करनाल में आज से टैक्स की दरें बढ़ा दी गई हैं।…नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लाडोवाल (लुधियाना) के टोल में 15 रुपए और बसताड़ा (करनाल) टोल की दरों में 10 रुपए की वृद्धि की है.. आज से लाडोवाल टोल पर कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप के 165 रुपए वसूले जाएंगे.. 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए देने होंगे, जबकि मंथली पास 4930 रुपए में बनेगा.. इसी तरह हल्के कॉमर्शियल व्हीकल के लिए इस टोल पर सिंगल ट्रिप 285 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप 430 रुपए का रहेगा.. इस कैटेगरी के व्हीकल के लिए मंथली पास की फीस 8625 रुपए चुकाने होंगे.. लाडोवाल टोल पर ट्रकों-बसों को सिंगल ट्रिप के लिए 575 रुपए, 24 घंटे मल्टीपल ट्रिप के लिए 860 रुपए और मंथली पास की फीस 17245 रुपए देनी होगी.. इसी तरह डबल एक्सेल ट्रकों से सिंगल ट्रिप के 925 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 1385 रुपए लिए जाएंगे.. जबकि इस कैटेगरी के वाहनों के लिए मंथली पास 27720 रुपए में बनेगा..

हरियाणा में दिल्ली हाईवे पर करनाल के बसताड़ा में बने टोल पर कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप की आज से नई दरें 155 रुपए होंगी.. इन वाहनों को 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 235 रुपए चुकाने होंगे जबकि मंथली पास के लिए 4710 रुपए में देने होंगे।..हल्के कॉमर्शियल व्हीकल को बसताड़ा में सिंगल ट्रिप के लिए 275 रुपए देने, 24 घंटे मल्टीपल ट्रिप के 475 रुपए और मंथली पास के लिए 8240 रुपए देने होंगे..ट्रकों-बसों के लिए सिंगल ट्रिप की नई दरें 550 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 825 रुपए तय की गई है.. इन व्हीकल का मंथली पास 16,485 रुपए में बनवाया जा सकेगा.. डबल एक्सल ट्रकों के लिए सिंगल ट्रिप 885 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 1325 रुपए और मासिक पास 26490 रुपये में बनेगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में अचानक पहुंचे गोल्डन ब्वाय नीरज चौपड़ा, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

सरकार ने फिर बदली ग्रुप-C भर्ती पॉलिसी, खिलाड़ियों को बड़ा झटका

Voice of Panipat

गुप्त सूचना पर CIA -1 की बड़ी कार्यवाही, चोरी की क्रेटा समेत आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat