36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की गाड़ी का पानीपत मे एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर में जीटी रोड पर लघु सचिवालय के सामने रोडवेज बस ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की XUV700 गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उनकी गाड़ी नंबर HR06AZ8758 क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा सवार थे और खुद ही ड्राइव कर रहे थे। हादसे के बाद भीम चोपड़ा की रोडवेज चालक और परिचालक के साथ कहासुनी हो गई।

मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही रोडवेज चालक और परिचालक ने हाथ जोड़कर भीम चोपड़ा से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी हैं, इस कार्रवाई से उनकी नौकरी पर बात आ सकती है। उन दोनों की माफी की अपील सुनकर भीम चोपड़ा ने उन्हें भविष्य के लिए आगाह करते हुए जाने दिया। भीम चोपड़ा ने उन्हें आइंदा संभलकर गाड़ी चलाने की हिदायत भी दी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, तलाश पर नहीं लगा सुराग

Voice of Panipat

PANIPAT मे पार्षद के घर मे हुई चोरी, 3 घंटे के लिए परिवार गया था बाहर

Voice of Panipat

HARYANA रोडवेज की बसें नहीं जाएंगी हिमाचल, पढ़िए वजह

Voice of Panipat