36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsLatest News

राम रहीम वापिस पहुंचा सुनारिया जेल, 21 दिन की फरलो हुई खत्म

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म हो गई है। राम रहीम 11ः50 बजे सुनारिया जेल में पहुंच गया। डेरा प्रमुख के पहुंचने के मद्देनजर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई और आसपास के क्षेत्र में भी घेराबंदी की गई है।

आपको बता दे कि हत्या और दुष्कर्म मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। रविवार को फरलो खत्म हो गई और उसने जेल में सरेंडर कर दिया। सरकार की तरफ से अभी तक राम रहीम की फरलो बढ़ाने के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 2017 में सजा सुनाई थी। पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में हेलिकॉप्टर से भेजा गया था। तभी से वह जेल में बंद थे। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी सजा सुनाई गई थी।

इस मामले में एसपी रोहतक उदय सिंह मीना का कहना है कि राम रहीम की 21 दिन की फरलो रविवार को खत्म हो रही है। वह सोमवार को जेल पहुंच गया। जेल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर सीनियर ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सरकार का कर्मचारियों को तोहफा बढ़ गई सैलरी

Voice of Panipat

HARYANA में कल से  इस वजह से नहीं उठेगा कूड़ा

Voice of Panipat

CBSE दसवीं COMPARTMENT परीक्षा के नतीजे हुए घोषित

Voice of Panipat