33.8 C
Panipat
May 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusiness

गैंस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी, ऐसे करें चैक

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- काफी समय से रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर असमंजस लगातार जारी है। कुछ लोगों के खाते में सब्सिडी के पैसे नहीं आ रहे लेकिन सब्सिडी की समस्या अब खत्म हो गई है क्योंकि फिर से खाते में सब्सिडी के पैसे आने लगे है।

दरअसल एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी के रूप में दिया जा रहा है। लेकिन ग्राहकों को अलग-अलग सब्सिडी मिल रही है। जिसकी वजह से ग्राहक अंदाजा नहीं लगा पा रहे है कि आखिर उन्हें कितनी बार की सब्सिडी मिल रही है। कई लोगों को 79.26 रुपये की सब्सिडी मिल रही है तो कई लोगों को 158.52 रुपये या 237.78 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। अगर आप भी ऐसी परेशानी से दो चार हो रहे हैं तो आपके खाते में सब्सिडी आई है या नहीं ये आप घर बैठें आसानी से चेक कर सकते हैं।

सब्सिडी चैक करने के लिए सबसे पहले www.mylpg.in पर जाए और स्क्रीन पर दाईं तरफ गैस कंपनियों में से अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का होगा। अब सबसे ऊपर दाईं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर के ऑप्शन क्लिक करें। अगर आप पहले से यहां अपनी आईडी बना रखी है तो साइन-इन करें, अगर नहीं तो न्यू यूजर पर जाकर वेबसाइट पर लॉगइन करें। अब आपके सामने विंडो ओपन होगा उसमें दाईं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री पर टैप कर दें।

ऐसा करने के बाद यहां आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है। अगर आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करें। अब आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस टोल फ्री नंबर 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपको ये भी बता दें कि कुछ ग्राहकों के खाते में सब्सिडी नहीं आती। हो सकता है आपके LPG पर मिलने वाली सब्सिडी के रुकने की सबसे बड़ी वजह आधार लिंक हो। जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें भी सब्सिडी नहीं दी जाती है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA:- एक से अधिक सरकारी आवास कब्जाने वाले पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, DGP मे मांगी रिपोर्ट

Voice of Panipat

HARYANA के 30 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat