July 20, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT के युवक से झपटा था मोबाइल फोन, 3 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी टीम ने शुक्रवार को पानीपत जेल में बद फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित रमन व पंकज निवासी मूनक करनाल व सतबीर निवासी रेर कला पानीपत को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड के दौराना गहनता से पुछताछ की तो आरोपितों ने मई में थाना पुराना औधोगिक क्षेत्र के अंतर्गत असंध रोड सब्जी मंडी के पास एक युवक से फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में हैप्पी पुत्र मंगल निवासी गांधी कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

हैप्पी ने थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह 10 मई को असंध रोड पर संब्जी मंडी के नजदीक गाड़ी को लाक करने के साथ ही फोन पर बात कर रहा था। इसी दोरान पीछे से बाइक पर आए अज्ञात युवक झपट्टा मारकर उसका फोन छिनकर ले गए। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया झपटा गया उक्त मोबाइल फोन तीनों आरोपितों के कब्जे से बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपितों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शंभू बार्डर खोलने का मामला

Voice of Panipat

रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, टिकट के लिए लंबी लाइन से ऐसे मिलेगा छुटकारा

Voice of Panipat

HARYANA में यमुना ओवरफ्लो, सिरसा-फतेहबाद में घग्गर के बांध टूटे, धारा 144 लागू

Voice of Panipat