22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

6 महीने पहले हुई इंस्टाग्राम पर चैट, अब AMERICAM गोरी व PANIPAT का पहलवान करेंगे शादी

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- पानीपत के सुताना गांव का पहलवान निखिल अखाड़े में विरोधी पहलवानों को दांव से चित कर देता था। दिग्‍गजों को हराने वाला पहलवान निखिल अमेरिकन स्टेपनी मारयाना से दिल हार बैठा है। छह महीने पहले दोनों की इंस्ट्राग्राम पर चैटिंग हुई। प्रेम परवान चढ़ा। 17 नवंबर को मारयाना दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं। वहीं पर निखिल ने अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली। निखिल उन्हें खेतों और रिश्तेदारी में घूमा रहा है। दोनों की दिसंबर में सुताना गांव में शादी होगी। इसकी तैयारी की जा रही है।

खबरों के अनुसार निखिल ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती का खिलाड़ी रहा है। अभ्यास के दौरान उनके दाहिने कंधे में चोट लगी थी। फरवरी में कंधे का आपरेशन हुआ था। इसके बावजूद दर्द रहने लगा। इसी वजह से कुश्ती छूट गई थी। छह महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर अमेरिका के कैलिफोर्निया के फोंटाना की मारयाना से चैटिंग हुई। दोनों ने एक दूसरे के बारे में जाना। उनमें प्रेम हो गया। उनके व मारयाना के माता-पिता ने शादी की हामी भर दी। वहीं ये भी बताया कि मारयाना को फोटोग्राफी का शौक है। बिजनेस स्टडी कर रही हैं। उनके पिता एंटोनियो के ट्रांसपोर्टर हैं। मारयाना पिता का भी सहयोग करती हैं। मायराना को निखिल ने हरियाणवी बोली भी सीखा दी है। अब दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: शराब तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी, 2 आरोपी अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत में फिर हुई मामता शर्मसार, नाले में मिला मृ*त नवजात शिशु

Voice of Panipat

चंडीगढ़ में खुला नए स्टोर मे मिलेगा एक रुपये में कपड़ा, कैसे जानिए

Voice of Panipat