Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana PoliticsPolitics

इन हस्तियों को मिले पद्म विभूषण, देखिए तस्वीरें

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण व फिल्म जगत में एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा। खेल जगत से बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

बालीवुड एक्टर कंगना रनोट और सिंगर अदनान सामी को 2020 के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) को आज चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला। वह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं। उनके अलावा आइसीएमआर के पूर्व प्रमुख साइंटिस्ट डाक्टर रमन गंगाखेडकर को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित किया गया। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: 5 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले मे था फरार, पढ़िए

Voice of Panipat

PANIPAT:- आपरेशन स्माइल के तहत 5 बच्चों को किया रेस्क्यू

Voice of Panipat

PANIPAT:- पीओ घोषित आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat