33.5 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
India News

यात्रियों के लिए बड़ी राहत, एक ही ऐप से बुक करें मेट्रो, ट्रेन और बस

एक ही ऐप से बुक करें मेट्रो, ट्रेन और बस

Sarathi App Facility : अगर अक्सर बाहर की यात्रा करनी पड़ती है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आपको मेट्रो, बस व ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग ऐप का प्रयोग करना पड़ता है या घंटों लाइन में लगना पड़ता है, लेकिन अब आपकी समस्या खत्म् हो गई है।

इसके लिए DMRC ने सारथी ऐप को डिजाइन किया है कि मुसाफिरों को अपनी यात्रा के लिए चार अलग-अलग ऐप अपने फोन में न रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब एक ही प्लेटफॉर्म पर आपको सार्वजनिक परिवहन की लगभग हर बड़ी सेवा मिल जाएगी। अगर आप दिल्ली की सरकारी बसों से संबंधित जानकारी लेना चाहते है या IRCTC के जरिए भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग और राज्यों के बीच चलने वाली बसों की सीट बुकिंग भी यहीं से हो जाएगी। यहां तक कि इस पर NCRTC की रैपिड रेल ‘नमो भारत’ और ग्रेटर नोएडा जाने वाली NMRC की ‘नोएडा मेट्रो’ को भी इसी ऐप से जोड़ दिया गया है

ऐप लांच होने के बाद लगातार नए रिकार्ड बना रहा और यात्रियों को काफी पंसद आ रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के ऑफिशियल सारथी ऐप को डाउनलोड करने वालों का आंकड़ा अब 1 करोड़ यानि 10 मिलियन के पार पहुंच चुका है। दिल्ली-एनसीआर के लाखों मुसाफिरों के लिए यह ऐप अब सिर्फ मेट्रो टिकट लेने का जरिया नहीं रहा, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का एक डिजिटल हमसफर बन गया है।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी पहली या आखिरी मेट्रो कब मिलेगी, तो सारथी ऐप आपकी पूरी मदद करेगा। इसमें दिल्ली मेट्रो का पूरा नेटवर्क मैप मौजूद है। इसके अलावा, स्टेशन पर पार्किंग खाली है या नहीं, स्टेशन के अंदर क्या-क्या सुविधाएं हैं, इसकी सटीक जानकारी मिलती है। इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाने वालों के लिए EV चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन की जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध है।

बिल पेमेंट से लेकर दवाई मंगवाने की तक की सुविधा

इस ऐप को लोगों की रोजमर्रा की सुविधा से जोड़ा गया है। इसके लिए आपको ‘वर्चुअल मेट्रो कार्ड’ की सुविधा मिलती है, जिससे प्लास्टिक का कार्ड साथ रखने या खोने का डर खत्म हो जाता है। यही नहीं, सफर के दौरान या घर बैठे आप इस ऐप से मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं, घर के लिए दवाइयां मंगवा सकते हैं, अपनी गाड़ी का फास्टैग (FASTag) रिचार्ज कर सकते हैं और बिजली-पानी जैसे यूटिलिटी बिलों का भुगतान भी कर सकते हैं।

Related posts

पानीपत में बैंक में लूट करने वाले 6 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

Voice of Panipat

पानीपत:- अस्पताल के नाम पर धोखाधड़ी, Laboratory संचालन ने Hospital की बनाई फर्जी फर्म

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री ने की HPPC और HPWPC की बैठक की अध्यक्षता, नेगोसिएशन के बाद करोड़ों रुपये की हुई बचत

Voice of Panipat

Leave a Comment