September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeHaryana News

दीवाली पूजा के दौरान एक की परिवार मे 6 लोगो को मारी गोली, 1 की मौत

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने गांव कासन के एक मकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। छह लोगों को गोली लगी। इनमें से एक की मौत हो गई। एक अन्य की भी हालत काफी गंभीर है। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके में कई जगह नाकेबंदी की गई है।

बताया जाता है कि गांव कासन के पूर्व सरपंच स्व. गोपाल सिंह के परिवार के बलराम सिंह, सोनू सिंह, रिश्तेदार राजेश सिंह, विकास सिंह, हर्ष सिंह बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे दीपावली की पूजन कर रहे थे। वहां पर आठ वर्षीय यश भी माैजूद था। उसी दौरान दो-तीन बाइक से पांच-छह हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे किसी को भी इधर-उधर छिपने का मौका नहीं मिला। इस वजह से मौके पर मौजूद सभी छह लोगों को गोली लगी। अन्य लोग पूजन के नजदीक नहीं थे अन्यथा वे भी चपेट में आ सकते थे। 21 वर्षीय विकास सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आठ वर्षीय यश को गोली छूती हुई निकल गई। सोनू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

दीपावली पर आतिशबाजी की वजह से पड़ोसियों को भी गोलियां चलने का पता नहीं चला। बदमाशों के भागने के बाद जब रोने की आवाज सुन पड़ोसी दौड़े। शक गांव के ही रहने वाले बदमाश रिंकू के ऊपर जताया जा रहा है। रिंकू ने मनीष सहित अपने कई अन्य साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि रिंकू के भाई की कई साल पहले गोली लगने से मौत हो गई थी। वह अपने भाई की मौत के लिए पूर्व सरपंच स्व. गोपाल सिंह के बेटों को जिम्मेदार मानता है। तभी से रंजिश रखे हुए है। हालांकि पूरी सच्चाई जांच से ही या फिर आरोपितों की गिरफ्तारी से ही सामने आएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पुलिस शहीदी दिवस पर पुलिसकर्मियों की शहादत को किया नमन

Voice of Panipat

किसानो के लिए बड़ा तोहफा, फसल खराब होने पर दी जाने वाली राशि में की बढ़ोतरी

Voice of Panipat

Haryana सरकार का बड़ा फैसला, अब हिंदी मीडियम में भी होगी सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

Voice of Panipat