30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

Haryana में डिप्टी सीएम का विरोध, उल्टी साइड से निकलना पड़ा उप मुख्यमंत्री को

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- सिरसा से दिल्ली जाते समय उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को रामायण टोल पर किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने उप मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान टोल पर मची अफरा-तफरी के बीच उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की गाड़ी को दूसरी साइड से निकालकर हांसी की ओर रवाना किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जजपा विधायक देवेंद्र बबली के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। जब इस बात की सूचना रामायण टोल पर धरने पर बैठे किसानों तक पहुंची तो किसान विरोध के लिए टोल की सभी लेन पर जमा हो गए। हालात काबू करने के लिए एसपी नितिका गहलोत सुरक्षाबल के साथ टोल पर मौजूद थीं। जब दुष्यंत चौटाला टोल के पास पहुंचे तो किसानों ने हांसी की ओर निकलने वाली लेन को बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उप मुख्यमंत्री के काफिले को हिसार की ओर जाने वाली लेन से पास करवाया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

न आधार, न वोटर आईडी,  सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट से बन जाएगा पूरा काम, 1 अक्टूबर से नियम लागू

Voice of Panipat

मॉनसून पर लगा ब्रेक, बरसात पड़ी धीमी, वजह जानिए ऐसा क्यो ?

Voice of Panipat

हरियाणा में jjp को बड़ा झटका, महासचिव श्याम सुंदर सभरवाल ने छोड़ी पार्टी

Voice of Panipat