30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaPanipat

भारतीय किसान यूनियन का पानीपत जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ गिरफ्तार, थाने से ही मिली जमानत

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- एक पत्रकार से मारपीट के मामले में सिटी थाना पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) के पानीपत जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद ही जिलाध्यक्ष को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष पर इसराना थाने में भी जनप्रतिनिधियों को धमकी देने व वीडियो वायरल करने का केस दर्ज है।

पानीपत के मीडिया सेंटर में कच्चा कैंप निवासी पत्रकार सौरव शर्मा के साथ मारपीट करने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) के जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ को गिरफ्तार कर लिया। करीब 20 दिन पहले पत्रकार ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिलाध्यक्ष पर अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार के साथ मारपीट करने के आरोप हैं। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही जिलाध्यक्ष को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि पत्रकार से मारपीट के आरोपी में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ को को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

विजय गाहल्याण को खेल उपलब्धि के लिए खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Voice of Panipat

Credit card के लिए Online ऐसे करें अप्लाई, बहुत आसान है प्रोसेस

Voice of Panipat

HARYANA के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Voice of Panipat