36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

इस वक्त की बड़ी खबर, DGP ने ट्वीट कर सरकार से की ये मांग

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा पुलिस के डीजीपी मनोज यादव ने हरियाणा सरकार के गृह विभाग को लैटर लिखा है और उन्होंने इसको ट्वीट भी किया है। डीजीपी मनोज यादव ने हरियाणा काडर छोड़कर इंटेलिजेंस ब्यूरों में वापस जाने की मांग की है।डीजीपी यादव ने यह पत्र गृह सचिव, राजीव अरोड़ा और गृह मंत्रालय हरियाणा सरकार और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को लिखा है और हरियाणा सरकार से डेपुटेशन छोड़कर इंटेलिजेंस ब्यूरो में जाने की इजाजत मांगी है।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी के चलते और आईजी अम्बाला रेंज वाई पूनम कुमार  के साथ चल रहे विवाद के कारण डीजीपी मनोज यादव ने बीच का रास्ता निकालते हुए खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो में जाने की इच्छा जताई है। बता दें कि हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव की कार्य प्रणाली से प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज जिनके अधिकार क्षेत्र में पुलिस विभाग आता है नाराज चल रहे हैं।

वहीं पिछले दिनों प्रदेश के ही अम्बाला रेंज के आईजी वाई पूरन कुमार ने भी डीजीपी मनोज यादव के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराए जाने से कार्रवाही कराए जाने तक मोर्चा खोल रखा। उक्त दोनों ही वजह से परेशान चल रहे हरियाणा पुलिस के डीजीपी मनोज यादव ने हरियाणा सरकार के गृह विभाग को लेटर लिखकर हरियाणा काडर छोडक़र इंटेलिजेंस ब्यूरो में वापस जाने के लिए कहा है।

माना जा रहा है कि डीजीपी मनोज यादव ने यह दोनों ही समस्याओं का समाधान करते हुए बीच का रास्ता निकाल लिया है। हालांकि गृह विभाग ने फिलहाल इसकी मंजूरी नहीं दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नशे की लत पूरी करने के लिए तीनों ने चुराया मोबाइल फोन, अब तीनों आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत: ASI की बेटी से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटा मोबाइल

Voice of Panipat

HARYANA विजिलेंस ब्यूरो ने छापेमारी कर 6 कर्मचारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश

Voice of Panipat