30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश ?

हरियाणा में लगातार मानसून की बारिश हो रही है। आज मंगलवार को भी गुरूग्राम और सोनीपत समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हुआ है। लेकिन भारी बारिश के कारण सड़को पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।

ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब कल के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर दिया है। कल 26 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कल कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में कल यानि 26 अगस्त को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं उत्तरी एवं दक्षिणी-एनसीआर के जिलों में बारिश के आसार है। कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ सीमित स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं- कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 29°C रहने की संभावना है।

Related posts

Haryana के 12 जिलों में लू का यलो अलर्ट, आज मौसम रहेगा साफ

Voice of Panipat

Haryana Weather : मानसून की विदाई से पहले हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, आज रात बदलेगा मौसम

Sahab Ram

कल का मौसम: हरियाणा- पंजाब समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram