30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

हरियाणा में एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

हरियाणा के पानीपत में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक पटवारी और उसके साथी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ACB ने दोनों आरोपियों को HSVP कार्यालय के नजदीक से काबू किया है। एसीबी टीम दोनों से पूछताछ कर रही है।

इस वजह से मांगी थी रिश्वत
आरोपी पटवारी की पहचान गढ़ी बेसिक निवासी सुभाष और उसके सहयोगी की गांव अधमी निवासी उस्मान के रूप में हुई है। बता दें कि पिछले छह दिन से पटवारी और कानूनगो अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर है।

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के मुताबिक दोनों आरोपी हड़ताल की वजह से काम ठप होने के बावजूद तहसील में काम कराने की एवज में रुपए मांग रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार पटवारी सुभाष और उसके सहयोगी ने जमीन के इंतकाल (म्यूटेशन या दाखिल-खारिज) के नाम पर  शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपए मांगे थे, लेकिन बाद में 20 हजार में डील तय हुई।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने इस मामले में एसीबी टीम को शिकायत दी। टीम ने पूरी योजना के तहत शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये देकर  आरोपियों के पास भेजा।

शिकायकर्ता ने पटवारी सुभाष और उसके सहयोगी उस्मान को HSVP कार्यालय के नजदीक बुलाया। हड़ताल के बीच से उठकर आरोपी HSVP कार्यालय के पास रिश्वत लेने पहुंचे। जैसे ही दोनों आरोपियों ने रिश्वत ली तो एसीबी टीम ने उन्हें दबोच लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

HARYANA:- जेल से लौटा था सिरफिरा आशिक फिर से करने लगा वहीं हरकते

Voice of Panipat

HARYANA के CM नायब सैनी आज NDA की मीटिंग में हुए शामिल

Voice of Panipat

Panipat:- 3 बच्चों को घर में अकेला छोड़कर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता 

Voice of Panipat