30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में 150 एकड़ की 3 अवैध कॉलोनियां होंगी वैध, प्रॉपर्टी के दामों में आएगा उछाल

हरियाणा में 150 एकड़ की 3 अवैध कॉलोनियां होंगी वैध

Haryana News : हरियाणा सरकार द्वारा शहरों में अवैध कालोनियों में रहने वाले लोगों को राहत देनी शुरू कर दी है। सरकार द्वारा प्रत्येक जिले के शहर में विकसित हुई अवैध कालोनियों को वैध करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और इसके लिए प्रस्ताव मांगे जा रहे है। इसी कड़ी में कोसली शहर में 150 एकड़ जमीन पर विकसित हुई तीन कालोनियों को सरकार ने वैध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन तीनों ही कालोनियों के वैध होने से जमीन के रेट आसमान को छूने वाले है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की ओर से पेट्रोल पंप के पास स्थित कॉलोनी, भाकली-2 के आरओबी के आसपास बसी कॉलोनी और नठेड़ा रोड पर निजी स्कूल के समीप स्थित कॉलोनी को नियमित किया गया है।

नाहड रोड पर यहां रहने वाले लोगों के लिए विकास और मूलभूत सुविधाओं का रास्ता खुलने की संभावना बढ़ गई है। इन कॉलोनियों को नियमित करने की मांग पिछले 10 से 12 वर्षों से उठाई जा रही थी। विधायक अनिल यादव ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार जताया है। पिछले कई वर्षों 7ए लगी थी, जिससे कोसली कस्बे से में मकान प्लाट की खरीद फरोख्त पर रोक लगी थी, अब नियमित होने से सरकार के पास पैसा आने लगेगा।

सड़क, नालियों और सीवरेज के विकास की बढ़ेगी संभावना कॉलोनियों के नियमित होने से यहां नियोजित विकास कार्य करवाने की संभावनाएं बढ़ेंगी। क्षेत्र की जरूरत और विभागीय योजना के अनुसार सड़क निर्माण, गलियों को पक्का करने, जल निकासी के लिए नालियों, सीवरेज व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास का रास्ता खुल सकता है। इससे बारिश के दौरान जलभराव, खराब रास्तों और गंदे पानी की निकासी जैसी समस्याओं के समाधान में मदद मिल सकती है। हालांकि, इन कार्यों का लाभ संबंधित विभागों की स्वीकृति, बजट और विकास योजना के अनुसार मिलेगा।

पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद

नियमित कॉलोनियों में नियोजित तरीके से पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ती हैं। कॉलोनी के विकास की योजना बनाते समय आबादी, सड़कों और सार्वजनिक सुविधाओं की जरूरतों को ध्यान में रखना भी आसान हो सकता है।

रजिस्ट्री और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में मिल सकती है राहत

कॉलोनियों के नियमित होने का सबसे बड़ा फायदा यहां रहने वाले लोगों को अपनी संपत्ति से जुड़े मामलों में मिल सकता है। अब तक अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को प्लॉट की खरीद-फरोख्त, रजिस्ट्री और संपत्ति के दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रियाओं में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता था। कॉलोनी नियमित होने के बाद संबंधित नियमों और स्वीकृत लेआउट के अनुसार पात्र भूखंडों की रजिस्ट्री तथा अन्य राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, यह सुविधा संबंधित प्लॉट की स्थिति और लागू नियमों पर निर्भर करेगी।

10 से 12 साल पुरानी मांग पूरी होने से लोगों में खुशी

कोसली शहर के आसपास बसी शिव कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनियों को नियमित करवाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब करीब 150 एकड़ क्षेत्र में बसी तीन कॉलोनियों को नियमित किए जाने से यहां निवासियों को भविष्य में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। कॉलोनी नियमित होने से क्षेत्र में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ सकता है। विधायक अनिल यादव ने इस निर्णय लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। के

Related posts

बड़ी राहत- अब 15 साल से ज्यादा पुरानी कार चलाने पर नही होगा चालान लेकिन…

Voice of Panipat

हरियाणा में 4 ट्रेन रद्द, जानिए क्या है ट्रेन रद्द होने का कारण

Voice of Panipat

प्रेम- प्रसंग के चलते कर दी युवक की हत्या, शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान, नामजद के खिलाफ केस दर्ज

Voice of Panipat

Leave a Comment