30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryana NewsINFORMATIVEINTERNATIONALLifestyle

जींद की बेटी ने किया हरियाणा का नाम रोशन, विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में बनाई जगह

हरियाणा की बेटियां आज के समय में हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाढ़ रही हैं। हाल ही में हुए एशियाई खेलों में जहां हरियाणा की बेटियों ने देश की झोली पदकों से भर दी, वहीं अब जींद जिला के बधाना गांव की बेटी ने विश्व स्तर पर कीर्तिमान रच दिया है। इससे हरियाणा की इस छोरी ने प्रदेश ही नहीं, देश का नाम भी रोशन किया है।

हरियाणा के जींद जिला के बधाना गांव की बेटी डा. रेखा ने यह उपलब्धि पाई है। डा. रेखा का गांव जींद से चंडीगगढ़ मार्ग पर स्थित है। गांव की बेटी ने एसी उपलब्धि पाई है जिससे उनका नाम पूरे विश्व में गूंज रहा है।

क्योंकि डॉ. रेखा द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में बहुत ही उपलब्धि पाई है, जिससे जींद का नाम एक बार फिर से विश्व पटल पर छा गया है। क्योंकि डा. रेखा ने विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में जगह बनाई है। अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से इसको लेकर सूची जारी गई है।

यह सूची विश्व भर में अपने शोध कार्यों से पहचान बनाने वाले 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है। इसमें जींद की बेटी डा. रेखा का भी नाम दर्ज हुआ है। यह सम्मान उन वैज्ञानिकों को मिलता है, जो विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि डा. रेखा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी। विशेषकर लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। क्योंकि बेटियां जिस भी क्षेत्र में लगती हैं, वहां सफलता के झंडे गाड़ती हैं।

Related posts

हरियाणा में आज भी इन 8 शहरों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Voice of Panipat

UP- बागपत के बड़ौत में बड़ा हादसा, टूट गया मंच, 7 लोंगों की मौत

Voice of Panipat

JE ने मांगी ₹45 हजार की रिश्वत! ACB ने लगाया भ्रष्टाचार पर ब्रेक..

Voice of Panipat

Leave a Comment