33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

पलवल-बल्लभगढ़ तक 28KM में बनेगें 10 स्टेशन नए स्टेशन, मेट्रो ने रोशन की इन इलाकों की दीवाली

HARYANA METRO PROJECT: हरियाणा वालों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आ रही है। बता दे की सरकार ने दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने हरियाणा के पलवल से बल्लभगढ़ तक मेट्रो लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। लाजमी है की यह जहां से यह मेट्रो लाइन गुजरेगी उनकी दीवाली रोशन होने वाली है। व्यापार के साथ रोजगार बढ़ेंगें साथ साथ जमीन की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।

अंतिम मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा सरकार ने 28 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 10 स्टेशनों के साथ बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो विस्तार परियोजना मंजूरी दे दी है।

इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को भेज दिया गया है।

यह निर्णय हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया।

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर को लेकर भी अच्छी खबर दी है। यह दिल्ली से गुजरे बिना दक्षिणी हरियाणा के शहरों को जेवर हवाई अड्डे और ग्रेटर नोएडा से जोड़ेगा।

पलवल-बल्लभगढ़ मेट्रो (Palwal to Ballabhgarh METRO PROJECT) विस्तार परियोजना दक्षिण हरियाणा से दिल्ली-एनसीआर तक आसान पहुंच प्रदान करेगी।

यह राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ से पलवल ( Palwal to Ballabhgarh METRO PROJECT) तक सीधा संपर्क प्रदान करेगा, जो दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर अंतिम स्टेशन है।

यह मेट्रो लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (पुराना एनएच-2) पर दिल्ली-आगरा राजमार्ग के समानांतर चलेगी।

पलवल मिनी सचिवालय, ओमैक्स सिटी से कुसलीपुर तक कनेक्टिविटी के लिए, केएमपी-केजीपी इंटरचेंज के अंतिम स्टेशन को जिला मिनी सचिवालय और केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे इंटरचेंज तक ले जाने का प्रस्ताव है।

Related posts

पानीपत में आइसक्रीम वाले से नगदी व मोबाइल लूट करने वाले 3 गिरफ्तार

Voice of Panipat

15 अगस्त पर सुबह 5 बजे चलेगी मेट्रो, 14 अगस्त से बंद रहेगी स्टेशनों पर पार्किंग

Voice of Panipat

हरियाणा विजिलेंस रेड की जानकारी लीक

Voice of Panipat

Leave a Comment