बंगाल की खाड़ी में उठे हुए तूफान का असर अब भारत के मैदानी व पहाड़ी क्षेत्र में दिखाई देने वाला है। मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, यूपी में अगले 3 घंटे में मौसम के करवट लेने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 21 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जहां पर राजस्थान के 15 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं हरियाणा के चार जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले छह घंटे में इन जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है।
मौसम विभाग का इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को जारी अलर्ट में देश के 21 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, बिहार, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, झारखंड, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश को शामिल किया गया है।
हरियाणा के दो जिलों में येलो व दो में आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें मौसम विभाग ने दो जिलों में येलो अलर्ट, जबकि दो में आरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने जींद व सिरसा जिलों में बारिश व तेज हवा की चेतावनी जारी की है। वहीं फतेहाबाद व कैथल जिलें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज तूफान चलने की भी संभावना है।
राजस्थान के इन 15 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर यानी रविवार को राजस्थान के 15 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, चूरू, पाली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, जालौर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर और बांसवाड़ा-बारां में 75 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी में इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी में भी तेज बारिश व 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इसमें लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, हरदोई, बहराइच, सीतापुर, प्रयागराज, बदायूं, ललितपुर, झांसी, रायबरेली, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, मेरठ, वाराणसी और गोरखपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। स
एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने एमपी के जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें छिंदवाड़ा, शिवपुरी, सागर, बैतूल, बालाघाट, छतरपुर, रायसेन, धार, डिंडोरी, विदिशा, दमोह, देवास, श्योपुर, सीहोर और गुना में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

