28.7 C
Panipat
August 16, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Update: हरियाणा में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम ?

Weather Update: हरियाणा में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इस वजह से आज कुछ ही इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। आज भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ रही है। जिसके चलते आज 16 अगस्त को बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश व तेज बारिश हो सकती है। मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

कल हो सकती है भारी बारिश

हालांकि कल 17 अगस्त को एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मानसून की सक्रियता के कारण कल 17 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 अगस्त को उत्तरी हरियाणा के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में हुई झमाझम बारिश
पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश भिवानी 46.5 mm में हुई। वहीं करनाल में 27.5 mm, अंबाला में 26.7 mm और कैथल में 21.0 mm बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सोनीपत में 19.5 mm, पंचकुला में 18.5 mm और बालसमंद-हिसार 15.5 mm बारिश हुई।

Related posts

Haryana में फिर एक्टिव होगा मौसम, इन जिलो में Heavy Rain का अलर्ट

Voice of Panipat

Haryana के 12 जिलों में लू का यलो अलर्ट, आज मौसम रहेगा साफ

Voice of Panipat

Haryana  में मुसलाधार बारिश का अलर्ट जारी , इन क्षेत्रों के लोग रहे सावधान  

Voice of Panipat

Leave a Comment