23.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश?

aaj ka mousam-voiceofpanipat: आने वाले दो तीन दिनों में देश के सभी राज्यों से मानसून की विदाई होने वाली है। इसी दौरान कई राज्यों में भरे बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का असर भारत के राज्यों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी 12 अक्टूबर को हरियाणा, राजस्थान समेत 24 राज्यों में भारी बारिश व तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है।

इस मौसम से पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल में तेज आंधी से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा उठ रही है और फिलहाल यह पूर्वी भारत के राज्यों में रात के समय तेज आंधी के साथ बारिशी हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज यानी 12 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर को हरियाणा के पांच जिलों में तेज बारिश व आंधी चल सकती है। इसमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 12 अक्टूबर को तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 12 अक्टूबर को बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान यूपी के जिले मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, मैनपुरी, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और गाजीपुर में 50 किलोमीटर की रफ्तार हवा व तेज बारिश हो सकती है।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 12 अक्टूबर को भारी बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान यूपी के गया, जहानाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया, कटिहार और लखीसराय में भारी बारिश व 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर को झारखंड में 12 तेज बारिश व तूफान की चेतावनी दी गई है। इस दौरान पलामू, गढ़वा, रांची, सिमडेगा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, साहेबगंज, जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हवा व तेज बारिश का अलर्ट है।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर को तेज बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related posts

kal ka mausam : देश के 24 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

Sahab Ram

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Sahab Ram

Leave a Comment