23.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

school timings Change : हरियाणा में स्कूलों का टाइम बदल गया, 15 अक्टूबर से लागू होगी नई समय-सारणी

school timings Change : हरियाणा में स्कूलों का टाइम बदल गया

हरियाणा में स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। स्कूलों का नया टाइमटेबल 15 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा। हरियाणा शिक्षा विभाग ने फिलहाल दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के टाइम को बदला है और अगले तीन दिन यानी 15 अक्टूबर से इन दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में प्रभावी हो जाएगा।

वहीं दूसरे स्कूलों के समय सारणी की बात की जाए तो शिक्षा विभाग उसको 16 नवंबर से लागू करेगा। फिलहाल जो बदलाव किया गया है वह दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के लिए किया गया है। हरियाणा में काफी स्कूल दो शिफ्ट में चलते है। इसमें एक स्कूल सुबह से दोपहर व दूसरा दोपहर से शाम की शिफ्ट में चलता है।

हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से जारी की गई नई समय-सारणी के अनुसार दूसरी शिफ्ट के स्कूल दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू होंगे और शाम सवा पांच बजे तक संचालित किए जाएंगे। अभी दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शाम छह बजकर 15 मिनट तक निर्धारित है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को शाम को पहले छुट्टी मिल सकेगी।

राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक व्यवस्था के अनुसार समय-सारणी निर्धारित की जाती है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर से दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों के दूसरी शिफ्ट के समय में परिवर्तन किया जा रहा है।

एकल शिफ्ट वाले स्कूलों के समय 16 नवंबर से बदलेगा

जींद की जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को समय में होने वाले इस बदलाव का ध्यान रखना होगा। विशेषकर दोहरी शिफ्ट में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दूसरी शिफ्ट के समय में हुए बदलाव के अनुसार 15 अक्टूबर से नए समय के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 16 नवंबर से समय-सारणी में बदलाव होगा।

Related posts

HARYANA :- बिन बरसात नहर में पड़ी दरार, 2 हजार एकड़ खेत और ट्यूब्वैल डूबें

Voice of Panipat

हरियाणा में अब घर बनाना हुआ सस्ता, नय नियमों से मिलेगी राहत

Voice of Panipat

Money Hiest season 5 का इंतज़ार हुआ खत्म, यहा देख कर लोग ले रहे हैं मज़े

Voice of Panipat

Leave a Comment