23.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

9 गांव की 716 एकड़ में बसेगा नया शहर, ईको सिटी-3 के विस्तार से चमक उठेगी इन इलाकों की किस्मत

देश के सबसे सुव्यवस्थित शहर हरियाणा के बिल्कुल बगल में चंडीगढ़ की तर्ज पर ही इसके साथ एक और नया शहर बसाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत ईको सिटी-3 परियोजना लाई जा रही है। इस परियोजना में बड़ी अपडेट यह है कि इसके लिए पंजाब राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण की मंजूरी दे दी गई है।

यह मंजूरी 29 सितंबर को जारी हो गई है। ऐसे में इस मंजूरी के बाद अब परियोजना को विकसित करने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़े हैं। क्योंकि न्यू चंडीगढ़ में नियोजित विकास की जो योजना है, उसको आगे बढ़ाया जा सकता है।

इसको लेकर गमाडा द्वारा जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार ईको सिटी-3 को न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र के नौ गांवों में विकसित किया जाना है। इसके तहत सलामतपुर, रसूलपुर, तकीपुर, राजगढ़, ढोड़े माजरा, माजरा, करतारपुर, कंसाला और होशियारपुर गांवों की 716 एकड़ जमीन आएगी। यहां पर आवासीय और व्यावसायिक प्लाट विकसित होंगे।

ऐसे मिलेंगे प्लाट
यदि आप भी इस नए शहर में प्लाट लेना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया जरूर जान लें। क्योंकि न्यू चंडीगढ़ की ईको सिटी-3 में रिहायशी प्लाट ड्रॉ के माध्यम मिलेंगे। वहीं व्यावसायिक प्रॉपर्टी नीलामी से बेची जाएंगी। अब इस परियोजना को पर्यावरण संबंधित मंजूरी मिल गई है, ऐसे में इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उम्मीद है कि इसमें 526 एकड़ जमीन रिहायशी प्लाट बनेंगे।

Related posts

HTET परीक्षा परिणाम के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरुरी, 4 अक्टूबर को 22 जिलों में पूरी होगी प्रक्रिया

Sahab Ram

HARYANA में Postal Ballot गिनती पर ECI की कड़ी नजर

Voice of Panipat

पत्नी को लेने गया था पति, कहासुनी हुई तो साले ने कर दिया हमला, अब गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment