हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार की रात राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश देखी गई वहीं आज भी अंबाला रोहतक और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर के 3:00 तक कई जिलों में लगातार बारिश होती रही जिससे तापमान 7 डिग्री सेल्सियस गिर गया।
आज भी कई जिलों में छाए हैं बादल

आज भी हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही है वहीं ठंड की दस्तक भी हो गई है। तापमान में 60 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है।
अंबाला शहर और छावनी के कई हिस्सों में सड़कों पर काफी पानी जमा हो गया है जिससे गाड़ी चालकों को और पैदल जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फसल की चिंता
वे मौसम होने वाली बारिश के वजह से किसानों की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ गई है। एक तरफ धान की कटाई हो रही है और दूसरी तरफ किसान खेतों से उपज निकाल रहे हैं वहीं बारिश होने से किसने की परेशानियां काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटे में 39 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला सोनीपत पानीपत कुरुक्षेत्र गुरुग्राम सहित कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 2 से 3 दिनों तक राज्य में बारिश होती रहेगी। रेवाड़ी और गुरुग्राम में भी बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।
राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रिया हुआ है जिसकी वजह से राज्य में लगातार बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की बारिश खत्म होते ही राज्य में ठंड की दस्तक होगी और तापमान में 15 से 20 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।

