HARYANA WEATHER UPDATE : हरियाणा में रविवार सुबह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दे की आज सुबह से आसमान में खंग छाया हुआ। जैसे तेज आंधी आने वाली हो। बता दे की प्रदेश में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है। जिससे आने वाले कई दिनों मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे है। वहीँ बदलते मौसम में कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दिखी है। जबकि पंचकूला, यमुनानगर में बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीँ किसानों की आने वाले दिनों में चिंता बढ़ने वाली है।
हरियाणा में तापमान
हरियाणा में दिन के समय अभी ठंढ जबकि रात को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दे की बीते दिन यानि10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। इसके उलट न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है।
16 अक्टूबर तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 से 16 अक्टूबर तक हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। बता दे की इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। अगर अब बारिश होती है तो किसानों की फसलें जो पक्क कर तैयार है जैसे कपास, नरमा आदि को नुकशान का सामना करना पड़ सकता है।

