28.7 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaLatest News

हरियाणा में किसानों को मिलेगा 140000 तक का ग्रांट, इन फसलों की खेती पर सब्सिडी दे रही है सरकार

HARYANA FARMER SUBCIDY: हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूर करने के लिए सरकार एक बार फिर आगे आई है। बता दे की सैनी सरकार ने ‘बागवानी फसल की खेती के लिए सब्सिडी का प्रावधान’ योजना लागू की है।

सरकार दे रही है सब्सिडी

इस मामले पर जानकारी देते हुए हरियाणा बागवानी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार राज्य में किसानों को नए फलों के बाग लगाने और मसालों की खेती के लिए 5 एकड़ तक के लिए लाभ लिया जा सकता है। अनुसूचित जाति श्रेणी के किसान 1 एकड़ तक लाभ उठा सकते हैं बता दे की फल, सब्ज़ी, फूल, मसाले और सुगंधित पौधों की खेती के लिए अच्छी-खासी सब्सिडी दे रही है।

ग्रांट की रकम ऐसे की गई ह निर्धारित

ग्रांट की रकम को अलग अलग तरिके से निर्धारित किया गया है जो इस प्रकार रहने वाला है।

बाग़ लगाने पर किसानों को प्रति एकड़ ₹24,500 से ₹1,40,000 तक का ग्रांट मिलेगा।

सब्ज़ी की खेती के लिए, सामान्य श्रेणी को प्रति एकड़ ₹15,000 और अनुसूचित जाति श्रेणी को प्रति एकड़ ₹25,500 का ग्रांट दिया जाएगा

मसालों की खेती के लिए प्रति एकड़ ₹15,000 से ₹30,000

फूलों की खेती के लिए प्रति एकड़ ₹8,000 से ₹40,000

पौधों की खेती के लिए प्रति एकड़ ₹8,000 तक के ग्रांट का प्रावधान किया गया है

कैसे मिलेगा योजना का लाभ

अधिक जानकारी के लिए बता दे की योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी है।

परिवार पहचान पत्र, बैंक खाते की पूरी जानकारी (खाता नंबर, बैंक का नाम, ब्रांच और IFSC कोड) और अगर लागू हो तो अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

योजना की ख़ास बात ये है की ग्रांट की पूरी रकम सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Related posts

महापंचायत के दौरान टावर पर चढ़ने वाले किसान से मिले राकेश टिकैत, कही ये बात, पढिए.

Voice of Panipat

Panipat: हार्मोनी होम्स और रियल हाइट्स का डायरेक्टर संजय गुप्ता गिरफ्तार, 45 करोड़ की थी धोखाधड़ी, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

हरियाणा मे इन 3 ट्रेनों के संचालन में आंशिक परिवर्तन

Voice of Panipat

Leave a Comment