Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesIndia NewsLatest NewsWEATHER

हिमाचल में लैंडस्लाइड से मलबे मे दबी गाड़ियां, उज्जैन, लखनऊ, गुजरात में बाढ़ जैसे हालात

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में गुरुवार रात भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। कई राज्यों में इस बारिश से बेहद नुकसान हुआ। किन्नौर के चोलिंग में भारी बारिश के बाद मलबा नेशनल हाईवे तक आ गया साथ ही दो गाड़ियां दब गईं। जिसके चलते राज्य की 49 सड़कें बंद हैं। साथ ही मध्य प्रदेश में भी मानसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया। और बड़वानी, देवास, धार और खरगोन में भी अगले 24 घंटों में 4 से 8 इंच तक की बारिश का अनुमान लगाया गया है।

गाड़िया चलते चलते हुई बंद

गुजरात और राजस्थान में सड़कें तालाब बन गईं, गुजरात के वलसाड में सड़कें पानी में डूब गईं और गाड़ियां चलते चलते ही बंद पड़ गईं। राजस्थान के जयपुर में अभी 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। IMD ने कोटा, झालावाड़ और बारां समेत 25 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में भी शुक्रवार को सुबह 3 बजे मूसलाधार बारिश हुई जिसके बाद लखनऊ के निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया। वहीं उज्जैन में भी शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राम घाट के पास बने मंदिर डूब गए। मुंबई में भी पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई।

लैंडस्लाइड से सड़के बंद

उत्तराखंड में भी रुद्रप्रयाग और चमोली समेत अन्य जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश से लैंडस्लाइड होने के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। और बद्रीनाथ और केदारनाथ में हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं और प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया है।

इस जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। IMD (मौसम विभाग) के अनुसार छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, गोवा, असम, सिक्किम जैसे अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। और बिहार में भी 50-60kmph की तेजी से आंधी चल सकती है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CRPF कांरस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Voice of Panipat

PANIPAT में प्रापर्टी के लिए पति बना हैवान, पत्नी और दो बच्चों को घर में बंद कर लगा दी आग

Voice of Panipat

मुक्केबाज पूजा वोहरा ने एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Voice of Panipat

Leave a Comment