August 15, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी भारी बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

हरियाणा में एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार सुबह से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरु हो गई है। वहीं अगले 3 घंटे में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार अगले तीन घंटो में फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ कहीं- कहीं मध्यम से तेज बारिश संभावित है। कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Heavy Rain Alert: आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 16 राज्यों में जारी किया अलर्ट

Sahab Ram

हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, कुछ स्‍थानों पर बूंदाबांदी के आसार

Voice of Panipat

मॉनसून पर लगा ब्रेक, बरसात पड़ी धीमी, वजह जानिए ऐसा क्यो ?

Voice of Panipat

Leave a Comment