24.4 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

kal ka mausam : देश के 20 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, हरियाणा समेत इन राज्यों का कल कैसा रहेगा मौसम?

देश के 20 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का असर भारत के राज्यों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने कल यानी 28 सितंबर को हरियाणा सहित देश के 20 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी देश के कई राज्यों में तेज बारिश हुई है और पहाड़ी क्षेत्र में लैंड स्लाइड की घटनाएं हुई है।

इसके कारण कई यात्राएं रुक गई। मौसम विभाग ने ऐसे ही कल यानी 28 सितंबर को कई राज्यों में 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सुबह व शाम को गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।

अगर बारिश होती है तो आने वाले समय में तापमान में गिरावट आएगी, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में मौसम बदलने के चलते बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य बंगाल में अगले 24 घंटे फिर से भारी पड़ने वाले हैं।

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 28 सितंबर को हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और केरल में 75 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली व हरियाणा का में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व हरियाणा में 28 सितंबर को बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। दोनों ही राज्यों में 40 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने व बारिश की चेतावनी जारी है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 28 सितंबर को बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसमें बिजनौर, रामपुर, बरेली, मोरादाबाद, लखीमपुर खीरी, बागपत, श्रावस्ती, सहारनपुर, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, गाजीपुर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और अंबेदकर नगर में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 28 सितंबर को भारी बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसमें पश्चिमी चंपारण, पटना, भोजपुर, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और बांका में 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 28 व 29 सितंबर को तेज बारिश व तूफान की चेतावनी की चेतावनी जारी की है। गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिम सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, साहेबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में 70 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 28 सितंबर को बारिश व आंधी का अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ, पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 28 व 29 सितंबर को बारिश तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर, कुल्लू और मनाली में 40 की स्पीड से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में 28 सितंबर को भारी बारिश व आंधी की संभावना जताई है। राजौरी, बारामूला, गांदरबल, डोडा, कठुआ और सांबा में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related posts

How To Technology In 10 Minutes And Still Look Your Best

Voice of Panipat

हरियाणा रोडवेज की कैथल से नीमकरौली धाम सीधी बस शरू, देखें नया टाइम टेबल

Sahab Ram

Genghis Khan’s Guide To Travel Excellence

Voice of Panipat

Leave a Comment