28.7 C
Panipat
August 13, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaWEATHER

हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव

हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव

हरियाणा में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज के मौसम की बात करें तो अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे।

आज रात से बदलेगा मौसम

वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी व मध्यम बारिश होने की संभावना है। लेकिन आज रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आज बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी। लेकिन देर रात तक मौसम बदलेगा। 14 और 15 अगस्त को मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश होगी।

15 अगस्त तक होगी भारी बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा बीकानेर, सतना, डालटागंज से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

आज इसके ऊपर की तरफ खिसकने और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने से हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। जिसके कारण आज रात से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी और 15 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्जना और हवाओं के साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की सक्रियता के कारण अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Related posts

पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार को दी सलाह

Voice of Panipat

अवैध शराब तस्करों से खिलाफ पानीपत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, शराब से भरा लोडिंग टेंपो पकड़ा

Voice of Panipat

महात्मा गांधी को क्यों कहा जाता है राष्ट्रपिता ? जानें उनसे जुडी कुछ रोचक बातें

Voice of Panipat

Leave a Comment