27.4 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia News

Internet services suspended : गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, 24 घंटे के लिए इस क्षेत्र की इंटरनेट सेवाएं की सस्पेंड

Internet services suspended

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार सख्त हो गई है। जहां दिल्ली सरकार की तरफ से मेट्रों स्टेशनों को बंद कर दिया है, वहीं रेलवे विभाग की तरफ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ आने वाली ट्रेनों को रद कर दिया है। जहां मेट्रो व ट्रेन सेवाएं बाधित होने से लोगों को सफर में परेशानी होगी, लेकिन इसी बीच में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

जहां पर गृह मंत्रालय की तरफ से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए है। राजधानी दिल्ली में जनपथ–कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेगी। गृह मंत्रालय की तरफ से यह आदेश प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है और अफवाह फैलने का डर नहीं रहे।

गृह मंत्रालय के इंटरनेट सस्पेंड करने के आदेश के बाद जारी पत्र के अनुसार चार किलोमीटर के दायर में 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से इंटरनेट सस्पेंड हो जाएगा और 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक अस्थाई तौर पर इंटरनेट सस्पेंड रहेगा। इंटरनेट के संबंध में आगामी आदेश शनिवार रात तक की स्थिति के बाद लिए जा सकते हैं।

हालांकि सरकार द्वारा प्रदर्शन को रोकने के लिए लगभग 23 हजार के करीब फोर्स तैनात की गई है, ताकि दिल्ली में यातायात प्रभावित नहीं हो सके। हालांकि दिल्ली के अंदर पुलिस द्वारा जगह -जगह बैरिकेटस लगाए गए है और हर आने वाले व्यक्ति की गतविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा देशभर में आंदोलन में भाग लेने का आह्वान करने वाले लोगों को भी हाउस अरेस्ट किया जा रहा है, ताकि प्रदर्शन में जाने से रोका जा सके।

Related posts

PANIPAT में 2 भगोड़े गिरफ्तार, 4 साल से चल रहे थे फरार, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

CBSE 10वीं,12वीं एलओसी सबमिट करने की Last Date आगे बढ़ी, जानें नई तारीख

Voice of Panipat

हर हाल में पराली जलनी बंद हो- Supreme court

Voice of Panipat

Leave a Comment