25.3 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

BPL Scheme : हरियाणा के बीपीएल परिवारों को बड़ा तोहफा, सरकार दस रुपये प्रति लीटर महंगा खरीदेगी दूध

BPL Scheme हरियाणा के बीपीएल परिवारों को बड़ा तोहफा,

हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसमें बीपीएल परिवार में आने वाले परिवारों का दूध सामान्य लोगों से ज्यादा रेट पर बिकेगा। इसके लिए हरियाणा सरकार की तरफ सामान्य लोगों के मुकाबले दस रुपये प्रति लीटर ज्यादा पर खरीदने की योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत वीटा को दूध देने वाले हरियाणा के बीपीएल परिवारों को वीटा की तरफ से प्रति लीटर दस रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा वीटा के माध्यम से बीपीएल परिवारों को 50 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। हरियाणा सरकार इस योजना का लाभ 1.80 लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले परिवार को दिया जाएगा। अंत्योदय परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी भी दी जाएगी।

यह घोषणा नायब सैनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा बैठक में दिए गए। इस दौरान प्रदेश के सभी बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने बैंक अधिकारियो को आदेश दिए कि वह गरीबों को लोन देने में आनाकानी नहीं करें। महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अनुसूचित जाति के परिवारों को व्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।

इनके ब्याज का भुगतान सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक नवंबर तक 200 नए हर हित स्टोर तथा 300 नए बीटा बूथ, मिल्क बार तथा सांझा बाजार खोलने के निर्देश दिए। ‘सेवा’ विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. जी अनुपमा ने बताया कि अंत्योदय मेलों में भागीदारी करने वाले अंत्योदय परिवारों को रोजगार शुरू करवाने के लिए 19 विभागों की 47 स्कीमों के माध्यम से मदद की जाती है।

2021 में शुरू किए गए अंत्योदय मेलों के पहले चरण में 1.35 लाख परिवारों के ऋण स्वीकृत हुए हैं। दूसरे चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले साल 11 दिसंबर को की जिसके तहत अब तक सभी जिलों में एक-एक जिला स्तरीय अंत्योदय मेला आयोजित किया जा चुका है।

गरीबों को तुरंत ही लोन दे बैंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक गरीबों को लोन देने में आनाकानी नहीं करें। यदि जरूरत हुई तो बैंकों के ब्याज की भरपाई सरकार अपने स्तर पर करेगी। अगले एक साल के दौरान लगाए जाने वाले अंत्योदय मेलों को कलेंडर तैयार किया जाए। सभी विभाग समय की जरूरत के अनुसार ऐसे नए स्वरोजगारो की सूची बनाएं जिनके माध्यम से अंत्योदय परिवारों को नए रोजगारों से जोड़ा जा सकें।

Related posts

WHATS APP पर लाने वाला है धमाकेदार फीचर

Voice of Panipat

हरियाणा रोडवेज के बेडे़ में शामिल होंगी 650 नई बसें- सीएम सैनी

Voice of Panipat

HARYANA में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी में 25 प्रतिशत का इजाफा

Voice of Panipat

Leave a Comment