28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Panipat Crime

राइस मिल से चेक चोरी कर बैंक से निकलवाए 9 लाख

वायस आफॅ पानीपत(कुलवन्त सिंह):जाखल की गोपाल राइस मिल में वहां पर काम करने वाला मुंशी चैक बुक से चेक चोरी कर आईसीआईसीआई बैंक से 9 लाख रुपए निकलवा कर फरार हो गया। मामले का पता उस समय चला जब बैंक की ओर से मिल मालिक को चेक की राशि में कटिंग होने की जानकारी दी। लेकिन मिल मालिक ने ऐसा कोई भी चेक न दिए जाने की बात कहते हुए उसे रोकने के लिए कहा तो बैंक कर्मियों ने राशि निकलवा ले जाना बताया। मामले में जाखल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गोपाल राइस मिल मालिक सीता राम मित्तल ने बताया कि उनके पास साथ लगते पंजाब के बलरां गांव निवासी जैकी शर्मा मिल में काम करता था।

बुधवार शाम को जाखल मंडी के आईसीआईसीआई बैंक की ओर से उन्हें फोन पर सूचित किया गया कि उनकी फर्म के द्वारा काटे गए एक चेक पर लिखी गई राशि में कटिंग है, लेकिन जब उन्होंने बैंक को ऐसा कोई भी चेक न काटे जाने की बात कही तो बैंक से जानकारी मिली कि खाते से 9 लाख रुपए की राशि निकलवाई गई है। जांच पता चला कि उक्त जैकी शर्मा ने मिल में एमरजेंसी के लिए रखे हुए खाता चेक बुक से तीन चेक चोरी कर उसमें से एक चेक के सहारे 9 लाख की राशि निकलवा ली। मिल मालिक ने बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

GT रोड पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर रुपए से भरा बैग चुराया, 4 KM दूर मिला खाली बैग

Voice of Panipat

स्कूल से बहकाकर ले गया था होटल फिर की गंदी हरकत, अश्र्लील फोटो वायरल की

Voice of Panipat

हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए रखी पिस्तौल, अब हुआ गिरफ्तार, असला तस्कर को भी किया गिरफ्तार

Voice of Panipat