33.9 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
Entertainment

Old Song: 80 के दशक में हर किसी की जुबान पर छा गया था धर्मेंद्र यह गाना, ही-मैन का दिखाई दिया था अलग ही अंदाज

Old Song 80 के दशक में हर किसी की जुबान पर छा गया था धर्मेंद्र यह गाना, ही-मैन का दिखाई दिया था अलग ही अंदाज

80’s Superhit Song: हिंदी सिनेमा जगत में धर्मेंद्र की फिल्मों और गानों को पसंद करने वाले लोगों की संख्या देश-विदेश में करोड़ों में है। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र के कई ऐसे पुराने गाने (Dharmendra old song) जिन्हें भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी खूब सुना जाता है।

आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह 1988 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘खतरों के खिलाड़ी’ फिल्म के लिए बनाया गया था। 80 के दशक में रिलीज हुई इस गाने को ‘तुमसे बना मेरा जीवन’ (superhit old Hindi song) टाइटल दिया गया था। यह गाना 80 के दशक (80’s Hindi song) में हर किसी की जुबान पर छा गया था। 80 के दशक में ही नहीं बल्कि आज के दौर में भी इस गाने को सुनने और पसंद करने वालों की संख्या करोड़ों में है।

‘तुमसे बना मेरा जीवन’ गाने में धर्मेंद्र का दिखाई दिया था अलग ही अंदाज

80 के दशक में धर्मेंद्र ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी थी। 1988 में रिलीज हुई धर्मेंद्र की फिल्म ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सदाबहार गाना ‘तुमसे बना मेरा जीवन’ (old Hindi song) आज भी दर्शकों द्वारा यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने में बॉलीवुड की ही-मैन का अलग ही अंदाज दिखाई दिया था।

इस गाने में धर्मेंद्र द्वारा किए गए दमदार अभिनय के लिए लोगों से खूब तारीफें मिलीं। इंटरनेट की दुनिया में इस पुराने हिंदी गाने पर लोगों द्वारा शॉर्ट वीडियो भी खुब बनाए जा रहे हैं। लगभग 4 दशकों का समय बीत जाने के बाद भी इस गाने की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

मोहम्मद अजीज और अनुराधा पौड़वाल की सुरीली आवाज ने इस गाने को बना दिया है हमेशा-हमेशा के लिए अमर

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) पर फिल्माए गई बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सदाबहार गानों में से एक ‘तुमसे बना मेरा जीवन’ गाने को मोहम्मद अजीज और अनुराधा पौडवाल (Mohammed Aziz and Anuradha Paudwal song) की जोड़ी ने आवाज दी थी। मोहम्मद अजीज (Mohammed Aziz song) और अनुराधा पौडवाल की सुरीली आवाज इस गाने के माध्यम से पिछले 4 दशकों से करोड़ हिंदी संगीत प्रेमियों के कानों को सुकून दे रही है।

हिंदी संगीत जगत में 80 के दशक में सबसे लोकप्रिय सदाबहार गानों (evergreen songs) में से एक ‘तुमसे बना मेरा जीवन’ गाने को को संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने दिया था। इस गाने के बोल प्रख्यात गीतकार आनंद बक्शी जी ने लिखे थे। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी द्वारा बनाई गई इस गाने की मधुर धुन इस दौर में भी लोगों के कानों में गूंज उठती है।

Related posts

इस गंदे धंधे की वजह से गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, जानिए कैसे खुली पोल

Voice of Panipat

बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं मीनाक्षी शेषाद्रि

Voice of Panipat

हरियाणवी कलाकार पर दु*ष्कर्म का केस दर्ज, सपना चौधरी के साथ किए है कई हिट गाने

Voice of Panipat

Leave a Comment