28.4 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
INFORMATIVE

मानसून में रातभर AC चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये गंभीर समस्याएं

देशभर में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत समेत पूरे देश में मानसून के एक्टिव होने से झमाझम बारिश हो रही है। लेकिन इसके बावजूद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। ऐसे में ज्यादातर घरों में AC का इस्तेमाल होता है।

मगर मानसून के इस सीजन में बहुत से लोगों को AC किस तरीके से चलाना है इसकी जानकारी नहीं होती है। अगर आप बारिश के मौसम में एसी का इस्तेमाल कर रहे है तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि बारिश के मौसम में एसी को कितने टैपरेंचर पर चलाना चाहिए और रात भर एसी चलाने से क्या नुकसान हो सकता है।


कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए AC ?
मानसून में मौसम में काफी ज्यादा नमी होती है। इसलिए इस मौसम में कूलिंग भी ज्यादा जल्दी होती है। ऐसे में बहुत कम तापमान पर एसी नहीं चलाना चाहिए। आप कुछ घंटों के लिए जैसे 2-3 घंटे के लिए 25-26 पर एसी चलाकर रखें।

इससे कमरे की नमी खत्म हो जाएगी और कुछ देर बाद आपको पंखे की हवा भी काफी रिलेक्सिंग लगेगी। रात में सो रहे हैं तो एसी में टाइमर लगाकर सो जाएं।

रातभर एसी में सोने से होगा नुकसान
अगर आप इस मौसम में रात भर एसी चलाकर सोते है तो सावधान हो जाएं। यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। एयर कंडीशनर की हवा बहुत ठंडी होती है और कमरे में ड्राईनेस बढ़ा सकती है। इससे नाक और गले में जलन हो सकती है और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

अगर एसी के फिल्टर गंदे हैं तो धूल, फफूंद और बैक्टीरिया एलर्जी पैदा कर सकते हैं। इससे छींक आना, नाक बंद होना, आंखों में खुजली और खांसी हो सकती है।

एयर कंडीशनर हवा को बहुत ठंडा कर सकते हैं, जिससे अस्थमा या पुरानी फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों में घरघराहट, सांस फूलना और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

एसी चलाते समय बरतें सावधानी
कमरे में एसी की ठंडी हवा हमें ब्लोवर की मदद से मिलती है, कूलिंग कॉइल ठंडी होने से ब्लोवर इससे हवा खींचकर पूरे कमरे को ठंडा करता है। गर्मी में ब्लोवर की स्पीड हम तेज कर देते है, लेकिन बरसात में ब्लोवर को कम स्पीड में चलाना चाहिए।

Related posts

राम मंदिर को मिलेगा पहला CEO, 18 जुलाई तक करें आवेदन!

Voice of Panipat

हरियाणा में अब से हफ्ते में 1 बार राज्य गीत होना अनिवार्य

Voice of Panipat

आईटीआई में दाखिले का अंतिम अवसर, जल्द जमा करवाएं अपना रैंक कार्ड

Sahab Ram