Rule Change 1st September: कल से सितंबर का महीना शुरू होना है और 1 सितंबर से ही कई बड़े नियमों में बदलाव होगा। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।
1 सितंबर 2026 से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा। वहीं टाटा मोटर्स की कारें महंगी होंने वाली है। इसके साथ ही म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन के नए नियम लागू हो जाएंगे।
म्यूचुअल फंड के नियमों में होगा बदलाव
1 सितंबर यानि कल से म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नए नियम लागू होने वाले है। अब सिंगल-होल्डर म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन देना या ‘ऑप्ट-आउट’ विकल्प चुनना जरूरी होगा। जॉइंट फोलियो के लिए यह वैकल्पिक रहेगा।
दरअसल SEBI ने 29 मई 2026 को म्यूचुअल फंड फोलियो और डीमैट अकाउंट में नॉमिनी से जुड़े नियमों में संशोधन का सर्कुलर जारी किया था, यह बदलाव कल 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। निवेशक की मृत्यु के बाद परिवार के लिए निवेश ट्रांसफर (Transmission) की प्रक्रिया को आसान और बाधा रहित बनाने के लिए नियमों में ये बदलाव किया गया है।
LPG सिलेंडर के दाम में होगा बदलाव
1 सितंबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बदल जाएंगे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आम तौर पर महीने की शुरुआत में LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं, इसलिए 1 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतों में बदलाव हो सकता है।
1 सितंबर से कारें होंगी महंगी
1 सितंबर से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कार और SUV के दाम भी बढ़ सकते है। कंपनी ने अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की शर्तों में अधिकतम 25,000रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये बढ़ोतरी ICE और इलेक्ट्रिक दोनों पर लागू होगी। लेकिन हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमेंते अलग हो सकती है।
LPG सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी जरूरी
घरेलू एलपीजी गैस (LPG Cylinder) का इस्तेमाल करने वालें ग्राहकों ने अगर अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो फटाफट करवा लें। क्योकिं इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG कनेक्शन की e-KYC कराने की समय सीमा 31 अगस्त यानि आज तक रखी है। अगर आप समय पर ये काम नहीं करवातें तो 1 सितंबर से घरेलू दर पर मिलने वाली सब्सिडी या सिलेंडर की सप्लाई पर असर पड़ सकता है।
1 सितंबर से बोर्डिंग पास पर नहीं लगेगा इमिग्रेशन स्टाम्प
कल एक सितंबर से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर बड़ी सुविधा मिलेगी। 1 सितंबर से बोर्डिंग पास के नियमों में भी बदलाव होने वाला है। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के नए दिशानिर्देशों के मुताबिक अब इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर भौतिक स्टाम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास (e-Boarding Pass) या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

