28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Jobs

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 10वीं और 12 वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त  2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते है। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी यहां नीचे दी गई है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कुल 56 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ड्राइवर के 25 पदों और फ्रेश के 31 पदों पर भर्ती होगी। ड्राइवर के कुल 25 पदों में 21 पद जनरल कैटेगरी, 3 पद एससी-एसटी-बीसी और 1 पद पूर्व सैनिक के लिए निर्धारित है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही मैट्रिक में पंजाबी या हिंदी एक विषय के रूप में पढ़ी हो। इन दोनों पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 सितंबर 2026 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु की गणना ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी

उम्मीदवार के पास वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस और कार चलाने का कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही लापरवाही से गाड़ी चलाने के किसी अपराध में उम्मीदवार को दोषी नहीं ठहराया गया हो।

ऐसे होगा चयन

ड्राइवर पद पर चयन प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले परीक्षण अवधि में काम करना होगा। वहीं फ्रेश पद के लिए 50 अंकों का इंटरव्यू होगा।

इसमें नौकरी के लिए योग्यता और आचरण के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके बाद रिक्तियों की संख्या के 4 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर तक उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Sahab Ram

नेशनल डिफेंस एकेडमी और नौसेना एकेडमी एग्जाम (II) 2021 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी

Voice of Panipat

HARYANA JOBS: हरियाणा में सब इंस्पेक्टर के 465 पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन करने की अंतिम तारीख पढ़िए

Voice of Panipat