34.2 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के जुलाना में दूध और घी के नए रेट तय, जानें कितनी बढ़ी कीमतें ?

देशभर में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। पेट्रोल- डीजल से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक सब कुछ महंगा हो गया है। इसी बीच हरियाणा के जींद के जुलाना में दूध और घी की नई कीमतें जारी हो चुकी है।

बीते रविवार को यहां जुलाना कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में डेयरी संचालकों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दूध और घी के नए भाव तय किए गए है।

कितने बढ़े दूध और घी के दाम ?
बैठक में बढ़ती महंगाई और डेयरी कारोबार की लागत में वृद्धि पर चर्चा हुई जिसके बाद डेयरी संचालकों ने भैंस के दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और गाय के दूध का भाव 80 रुपए प्रति लीटर निर्धारित करने का निर्णय लिया है।

वहीं, भैंस का घी 1500 रुपए प्रति किलोग्राम और गाय के घी का भाव 2500 रुपए प्रति किलोग्राम करने पर सहमति बनी। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि कोई डेयरी संचालक निर्धारित भाव से कम कीमत पर दूध या घी बेचता पाया जाता है, तो उस पर 21,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

Related posts

SYL पर पंजाब-हरियाणा की मीटिंग

Voice of Panipat

बिजली के कड़कने से युवक सहमा वहीं तोड़ा दम, आप भी जान ले मौसम का हाल

Voice of Panipat

हरियाणा के कई जिलों में घने स्मॉग का येलो अलर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment