28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा में बिजली निगम के SE गीतू राम ने की खुदकुशी, आज रिटायर होने वाले थे गीतू राम

Geetu Ram, a Superintending Engineer (SE) with the Haryana electricity utility, committed suicide

हरियाणा में बिजली निगम के सुपरिटेंडेट इंजिनियर गीतू राम ने खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक आज वो रिटायर होने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उनकी खुदकुशी की खबर आई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि आज उनकी रिटायरमेंट होनी थी लेकिन सुबह वो लैटर देने के लिए घर से निकले थे। लेकिन काफी समय तक वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ढूंढा।

मृतक की बेटी ने बताया कि जब वो काफी समय तक घर नहीं पहुचें तो हमने ढूंढना शुरु किया तो उनकी गाड़ी स्कूल के पास खड़ी मिली। जब गाड़ी के अंदर देखा तो उनकी डेडबॉडी पड़ी हुई थी।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि वो सुसाइड नोट घर पर छोड़कर गए थे जिसमें कई अफसरों और कर्मचारियों के नाम लिखे हैं। पीड़ित परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हे काफी परेशान किया था, जिस वजह से उन्होेने ये कदम उठाया है।

Related posts

Click करे और पढ़िए पूरा मामला, PANIPAT:- ज्यादा गर्मी होने के कारण छत पर सो रहा था परिवार, सुबह उठे तो….

Voice of Panipat

फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज: ड्यूटी में लापरवाही और बिजली चोरी के आरोप में 4 नर्सें सस्पेंड..!

Voice of Panipat

बस एक Click में जानें कि किन महिलाओं को नहीं करना चाहिए करवा चौथ का व्रत

Voice of Panipat