August 29, 2026
Voice Of Panipat
India Crimes

Gold Silver Price:  सोने-चांदी के भाव में गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price:  सोने- चांदी के भाव में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रक्षाबंधन के दूसरे दिन यानि आज भी सोने के दामों में मामूली गिरावट दिखी। 29 अगस्त 2026 को देश में 24 कैरेट (शुद्ध) 10 ग्राम सोने की औसत कीमत 1,58,240 से 1,61,290रूपये के बीच बनी हुई है।

लेकिन पिछले एक हफ्ते के मुकाबले सोना काफी सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार,  एक हफ्ते में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,042 रुपए कम हुई है।

देश के बड़े शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई और कोलकाता में आज 29 अगस्त को 24 कैरेट का भाव 1,61,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चेन्नई  में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,470 रुपये और 22 कैरेट सोने के दाम 1,48,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव

देश में आज 29 अगस्त को 1 किलोग्राम चांदी की औसत कीमत 2,43,900 से 2,55,000 रूपये के बीच बनी हुई है। पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी 5100 सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की तरह चांदी में भी पिछले एक हफ्ते में गिरावट देखने को मिली। एक किलो चांदी के दाम 2,738 रुपए गिरकर 2.44 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 21 अगस्त को 2.47 लाख रुपए पर थी।

Related posts

इन 3 बदमाशों पर रखा 50 हज़ार का इनाम, दुकान में घुसकर दो व्यापारियों को मारी थी गोली

Voice of Panipat

पानीपत में हिस्सेदारी के नाम पर 95 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत में बंद कमरे में मिला.. ससुराल वालो पर बड़े आरोप

Voice of Panipat

Leave a Comment