हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में तीन दिन बाद मानसून के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में इन दिनों मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ी हुई हैं और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है। लेकिन अब बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU, हिसार) के अनुसार 31 अगस्त तक तक हरियाणा में बारिश गतिविधियां कम दिखेंगी और मौसम मुख्य रूप से परिवर्तनशील रहेगा।
हालांकि, 1 सितंबर से राज्य में मानसूनी हवाएं फिर सक्रिय होंगी और अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद 3 से 4 सितम्बर के आसपास मानसूनी हवाएं जोर पकड़ सकती हैं। जिससे 4 और 5 सितम्बर को प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश और गरज-चमक की संभावना बन रही है। वहीं आज के मौसम की बात करें तो पंचकूला, अंबाला में केवल कुछ जगहों पर ही हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं।

