27.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
India NewsLatest News

Gold Silver Price: फिर बढ़ी सोने की कीमते, चांदी के भाव में भी आया बड़ा उछाल

Gold Silver Price: फिर बढ़ी सोने की कीमते, चांदी के भाव में भी आया बड़ा उछाल

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार 13 अगस्त को एक बार फिर सोने के भाव में उछाल दिखा। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमते 1.55 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं चांदी का भाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

आज 13 अगस्त 2026 को भारत के अलग-अलग प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का औसत भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है।

एक दिन पहले यानि 12 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,000 रुपये (प्रति 10 ग्राम) के आसपास थी। आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का ताजा भाव क्या चल रहा है, चलिए देखते है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

13 अगस्त 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,671 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,918 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,726 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा चेन्नई में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,55,100 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,331 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हालांकि इन रेट्स में 3% GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। अलग- अलग राज्यों में मेकिंग चार्ज और जीएसटी लगने के बाद कीमतों में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

चांदी का ताजा भाव
वहीं चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो इसमें भी लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत में आज 13 अगस्त को चांदी का औसत भाव 2,55,000 प्रति किलोग्राम है।

भारतीय बाजारों (MCX) और अलग-अलग राज्यों के स्थानीय टैक्स के आधार पर कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। राजधानी दिल्ली, मुंबई, बेंगुलुरू और कोलकाता में 1 किलोग्राम चांदी की रेट 2,55,000 रूपये है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद और केरल में यह रेट बढ़कर 2,59,000 के आसपास पहुंच गया है। इन शहरों में 1किलोग्राम चांदी की कीमत 2,59,900 रुपये है।

Related posts

आज से हुए देशभर में कई बड़े बदलाव : पासपोर्ट , आधार कार्ड , गैस सिलेंडर और पेट्रोल से जुड़े नियम जारी

Voice of Panipat

M3M मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने कंपनी के डायरेक्टर बसंत बंसल को लिया हिरासत में

Voice of Panipat

करवा चौथ पर आरती करते समय,करें इन मंत्रों का जाप बढ़ेगी पति की आयु

Voice of Panipat