Meri Fasal-Mera Byora portal : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खबर है। बता दे कि खरीब कि फसलों के पंजीकरण के लिए आज अंतिम तिथि है। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो जल्दी करें। इसके बाद और मौका आपको नहीं मिलने वाला है। बता दे कि बीते सोमवार को सरकार पोर्टल द्वारा दुबारा खोला गया था। अब 27 सितंबर तक इसका लाभ उठा सकते है। प्रदेश सरकार ने उन किसानों को एक बार फिर से मौका दिया जो 31 जुलाई तक पोर्टल पर फसल का विवरण नहीं दर्ज कर पाए थे।
पहले दिन 7 जिलों ने उठाया फ़ायदा
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि पोर्टल खुलने के बाद 7 जिलों के 56 किसानों ने इसका फायदा उठाया और पहले दिन सोनीपत से 11, फरीदाबाद से 23 नूंह से 13 तथा महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी तथा गुरुग्राम से तीन-तीन किसानों ने पंजीकरण ( Meri Fasal-Mera Byora portal) के लिए आवेदन किया।
पंजीकरण कराने का लाभ
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अभी तक अगर आपने पंजीकरण ( Meri Fasal-Mera Byora portal) नहीं करवाया है जल्द करवा ले क्योंकि ऐसा ना करने पर आपको फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदने तथा अन्य सुविधा का लाभ भी नहीं दिया जायगा।
कहाँ कर सकते है आवेदन
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि किसान की ओर से आवेदन एसडीएम संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार तीन दिन के अंदर सत्यापित कर अनुमानित विवरण तैयार कर ई-खरीद किसान पोर्टल (Meri Fasal-Mera Byora portal) पर अपलोड करेंगे।

