24.5 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

रेवाड़ी जिले के भालखी में बनेगा अनाज मंडी का सब यार्ड, 60 गांवों के किसानों को सीधा लाभ

Rewari News: रेवाड़ी जिले के खंड खोल क्षेत्र के 60 गांवों के किसानों के लिए बड़ी खबर अच्छी खबर सामने आई है। इस क्षेत्र के फसल बेचने के लिए रेवाड़ी मंडी जाने की परेशानी जल्द खत्म होने वाली है। गांव भालखी में अनाज मंडी का सब यार्ड बनाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा ग्राम पंचायत भालखी की 9 एकड़ भूमि कलेक्टर रेट पर खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला की ओर से सब यार्ड के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।

एनओसी लेने की प्रक्रिया हुई पूरी

रेवाड़ी जिले के खंड खोल क्षेत्र में सब यार्ड के निर्माण के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक एनओसी लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब जमीन की पैमाइश का कार्य पूरा होने के बाद मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा पंचायत के फंड ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके बाद मंडी के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। भालखी में सब यार्ड बनने से खोल क्षेत्र के करीब 50 से 60 गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए रेवाड़ी मंडी तक जाना पड़ता है। है। मंडी दूर होने के कारण किसानों का फसल बेचने में पूरा दिन लग जाता है और परिवहन पर अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। सब यार्ड बनने के बाद किसानों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही फसल बेचने की सुविधा मिल सकेगी।

विधायक ने विधानसभा में उठाई थी मांग

रेवाड़ी जिले के भालखी में सब यार्ड के निर्माण हेतु बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कुंड क्षेत्र में अनाज मंडी का सब यार्ड बनाने की मांग विधानसभा में उठाई थी। इसके बाद मार्केट कमेटी रेवाड़ी की ओर से नेशनल हाईवे के साथ लगते कई गांवों में जमीन की तलाश की गई, लेकिन उपयुक्त भूमि नहीं मिलने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया। अब भालखी गांव में पंचायत की 9 एकड़ भूमि उपलब्ध होने के बाद सब यार्ड बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

Related posts

पिता ही निकला बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपित, ऐसे हुआ खुलासा

Voice of Panipat

हरियाणा में सब्जियों- फलों के दाम बढ़े, जानिए वजह

Voice of Panipat

हरियाणा के मुख्यमंत्री पढ़ाएंगे ब्यूरोक्रेट्स को  कर्मयोग का पाठ

Voice of Panipat

Leave a Comment